- Hindi News
- सांपला नगरपालिका के पार्षदों को लेकर दिनभर चला पॉलीटिकल ड्रामा चेयरमैन सहित 12 पार्षदों ने किया
सांपला नगरपालिका के पार्षदों को लेकर दिनभर चला पॉलीटिकल ड्रामा चेयरमैन सहित 12 पार्षदों ने किया कांग्रेस से किनारा
सांपलानगर पालिका के पार्षदों की बगावत से गुरुवार को दिनभर कांग्रेस इनेलो के बीच राजनीतिक ड्रामेबाजी चलती रही। एक तरफ जहां पार्षदों को रोकने के लिए अंदरखाने कांग्रेसी प्रयास करते रहे, दूसरी तरफ इनेलो उन्हें लपकने के लिए दिनभर इंतजार करती रही। बीच का रास्ता अपनाते हुए चेयरमैन सुधीर ओल्याण 15 में से 12 पार्षदों ने तिलियार झील पर पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। साथ में साफ किया कि वे किस दल में शामिल हाेंगे , यह फैसला सोमवार को सांपला में पंचायत करके फैसला लेंगे।
चेयरमैन सुधीर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सांपला को साइबर सिटी बनाने की बात कही थी, लेकिन पांच साल में कस्बे के बाहर से बाईपास ओवरब्रिज के सिवाए कुछ नहीं मिला। आज तक गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं निकला। आज भी गलियां अधूरी पड़ी है। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सांसद सीएम तक से संपर्क किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे का दौरा भी किया, लेकिन काम पूरे नहीं हुए। इसके चलते कांग्रेस से किनारा करने का फैसला किया है।
कांग्रेस अपने चुनाव चिन्ह पर स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं लड़ती। ऐसे में कोई भी पार्षद पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। इसके बावजूद गुरुवार शाम चेयरमैन सुधीर ओल्याण, वाइस चेयरमैन प्रेमनारायण, सपना के पति शमशेर, सुशीला के पति योगेंद्र, वीरेंद्र, महाबीर, जगवंति के पति ईश्वर, संजय, राजेंद्र ठेकेदार, शिवकुमार रंगीला भूपेंद्र सिंह तिलियार लेक पर पहुंचे और घोषणा की कि वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उनसे पूछा गया कि जब आप कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं नहीं तो पार्टी कैसे छोड़ रहे हैं। इस सवाल पर चेयरमैन ने कहा कि कुछ भी हो वे कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं।
चौटाला भी चले गए करके इंतजार
इनेलोके जिला प्रवक्ता ने बताया कि सांपला नगर पालिका के चेयरमैन सहित सभी पार्षद आज हिसार रोड स्थित एक फॉर्म हाउस पर दोपहर एक बजे इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हाेंगे। इनेलो तीन बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं पहुंचे। खुद इनेलो नेताओं ने बताया कि पार्षद जाम में फंस गए। अब पार्टी कार्यालय में ही शामिल होंगे, लेकिन पार्षद वहां भी नहीं पहुंचे। शाम 4 बजे पार्षदों ने मीडिया से कहा कि वे आज कांग्रेस को अलविदा कर रहे हैं, लेकिन किसी दल में शामिल होने