पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने किया रामदेव के साथ धोखा: चौटाला

भाजपा ने किया रामदेव के साथ धोखा: चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। इनेलोनेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि जिस बाबा रामदेव ने भाजपा के लिए कांग्रेस के साथ दो-दो हाथ किए, उसी भाजपा ने सत्ता मिलते बाबा को किनारे कर दिया। इसका खामियाजा भाजपा काे प्रदेश के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। साथ ही इनेलो बाबा को जींद की रैली में भी आमंत्रित करेगी। इसके साथ रैली में ताऊ देवीलाल जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, सपा प्रमुख मुलायम यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी भाग लेंगे। चौटाला ने बताया कि रैली के लिए दिल्ली इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हरी सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 जगह उपचुनाव हुए थे। जिनमें बनारस से जहां स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ा था। वहां से भी बीजेपी धराशायी हो गई है। अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर इनेलो ग्रामीण इकाई के जिला प्रधान गढ़ी-सांपला-किलोई से इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल मौजूद रहे।