बुजुर्ग खाप चौधरियों की एक नहीं चली युवाओं ने संभाली कमान, लगाया जाम
गड़बड़ी की आशंका से 500 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात
जाटआरक्षण को लेकर हिसार के मय्यड़ में रविवार को रेलवे ट्रैक से जमा हटा तो रविवार को सांपला में जाटों ने नेशनल हाईवे 10 को राेक लिया। रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले की खाप पंचायतों के चौधरियों की रविवार को छोटूराम संग्राहलय परिसर में स्वाभिमान रैली हुई। इस रैली में नौ सदस्यीय कमेटी ने रैली के अंत में अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह के नेतृत्व में फैसला सुनाया कि सरकार द्वारा 31 मार्च तक का समय मांगा है। अगर सरकार ने उनके हक में फैसला नहीं दिया तो 6 अप्रैल को दोबारा बैठक होगी और आंदोलन के लिए फैसला लिया जाएगा। इस पर वहां बैठे युवा जाट नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया और माइक थामकर कहा कि इंतजार बहुत हो चुका है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए रोड या रेलवे ट्रैक को जाम किया जाए। इसके बाद युवाओं की भीड़ दोपहर बाद दो बजे नेशनल हाईवे नंबर-10 पर जा पहुंची और दिल्ली रोड को जाम कर दिया। बुजुर्गों का होश, इन युवाओं के जोश के सामने नहीं चला।
अबगांव-गांव को कर देंगे जाम
युवाओंका विरोध बढ़ता देख बाद में सभी खाप चौधरी भी जाम में शामिल हो गए। जाट नेताओं ने सड़क पर ऐलान किया कि अब गांव-गांव जाने वाले रास्ते को जाम किया जाएगा। गढ़ी-सांपला में भी युवाओं की एक टोली गई है। यदि ऐसा होता है ताे सोमवार को सरपंचों के राज्यस्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में अड़ंगा लग सकता है। यही वजह रही कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाें में जुटे प्रशासन की एकदम जाम लगने के बाद सांसें फूल गई हैं। भारी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन जाटों ने साफ कह दिया कि जब तक कोई वरिष्ठ जाट नेता आकर आश्वासन नहीं देता वे यहां से नहीं हटेंगे। समाचार लिखे जाने तक जाट नेशनल हाईवे-10 पर जमे थे। वहीं, सोमवार को जाट रेलवे ट्रैक की ओर से जा सकते हैं। संबंधितखबर पेज 6 पर
पुलिस रही 300 मीटर दूर
भीड़किसी प्रकार की कोई हिंसक घटना करे इसलिए डीएसपी अमित दहिया अन्य पुलिस बल जामस्थल से करीब 300 मीटर दूर खड़ा रहा। वहीं, खड़े होकर निगरानी की जा रही है।
लंबी लड़ाई की तैयारी में जाट
जाटोंने शाम ढलते ही जामस्थल के पास ही खाने का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व सरपंच ने खाने की जिम्मेदारी ली। जाटों ने सड़क पर दरियां बिछा ली हैं। सड़क पर ट्रैक्टर पर देशभक्ति गाने और आरक्षण की मांग करती रागनियां बजाई जा रही हैं।
रूट किए डायवर्ट
सांपलामें नेशनल हाईवे पर जाम लगा होने से रूट भी डायवर्ट करना पड़ रहा है। रोहतक से जाने वाले दिल्ली से आने वाले वाहनों को वाया झज्जर और बेरी होकर निकाला जा रहा है। रोहतक-खरखौदा के रास्ते वाहन जा रहे हैं। बड़े वाहन जाम में ही फंस गए हैं।
रोहतक | सांपलामें भड़की जाट आरक्षण की आंच सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह स्थल सीआर पॉलीटेक्निक तक रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पुलिस सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं, सांपला से रोहतक आने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। 500 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी समारोह स्थल पर है।
दिल्लीबाईपास से रूट डायवर्ट
रोहतकमें दिल्ली बाईपास से रूट डायवर्ट कर शीला बाईपास की ओर मोड़ दिया गया है।
^शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। रिजर्व टुकड़ी भी रखी गई है। जाट आरक्षण के चलते सांपला में भी फोर्स तैनात की गई है। -सौरभ सिंह, पुलिस अधीक्षक। संबंधितखबर पेज 5 पर
सांपला में स्वाभिमान रैली के दौरान आरक्षण के लिए आंदोलन का ऐलान करते जाट प्रतिनिधि।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेते अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त डीके बेहेरा तथा अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री।