गढ़ी सांपला का कुश्ती दंगल बराबरी पर छूटा
गढ़ीसांपला में सर छोटूराम की जयंती पर कुश्तियों का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती एक लाख 11 हजार रुपए की हुई। पहली कुश्ती कृष्ण बयांपूर जोगिंद्र औचंदी के बीच हुई। दोनों पहलवानों में 20 मिनट तक कांटे की टक्कर हुई, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। बाद में कमेटी ने दोनों पहलवानों को 51-51हजार रुपए देकर सम्मानित किया।
मुख्यअतिथि नरेश मलिक रहे। जबकि दूसरे नंबर की 21-21 हजार की चार कुश्ती कराई गई। जो पप्पू रवि, सुरजीत, बंटू, अनूप और भोला के बीच में हुई कुश्ती भी बराबर पर छूटी। जबकि 11-11 हजार की कुश्ती सांपला के सोनू विक्की, भोली तीनों पहलवानों ने जीती। कुश्ती के लिए बोहर गांव की बाल पहलवान कुमारी गीतिका ने भालौठ गांव के बाल पहलवान से कुश्ती लड़ी, लेकिन हार गई। कमेटी ने इन दोनों बाल पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। कुश्ती कमेटी से बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, पूर्व सरपंच बबलू, जिला सचिव देवराज सिंह, जितेंद्र ओहल्याण, राजेश, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, राजपाल, सत्यपाल आदि सामिल थे।
सांपला. पहली कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि।