पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ी ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद

बढ़ी ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला | मौसममें अचानक आए बदलाव से पारा दो डिग्री तक कम हो गया है। हल्की बारिश से जहां नमी बढ़ी है वहीं हवा का दबाव भी शनिवार को सुबह ही बढ़ गया। आसमान में भी बादल छाए रहे। जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी बूंदाबांदी भी जारी रह सकती है। हालांकि बढ़ी ठंड से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके नजर आए। कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि अब यदि एक- दो दिन में बरसात हो जाती है तो यह गेहूं की फसल में नाइट्रोजन का काम करेगी।