- Hindi News
- शादीशुदा युवक लड़की को लेकर फरार, पंचायत
शादीशुदा युवक लड़की को लेकर फरार, पंचायत
रोहतक | खेड़ीसाध गांव में शादीशुदा युवक एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सांपला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लड़की के अपहरण का केस दर्ज कर किया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात गांव की एक 18 वर्षीय लड़की लापता हो गई। रविवार को परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि गांव का युवक राजीव(परिवर्तित नाम) भी गायब है, जिसकी तीन माह पहले ही शादी हुई। गहराई से जांच पड़ताल की तो पता चला कि अजित को एक दिन पहले लड़की के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इसके बाद ग्रामीण खरावड़ पुलिस चौकी में पहुंचे, जहां लड़की के पिता ने अजीत के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया।