पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किलोई हलके के नेताओं को हथियारों का शौक

किलोई हलके के नेताओं को हथियारों का शौक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | मुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई के नेताओं को हथियार रखने का शौक है। तीन प्रमुख दल कांग्रेस, भाजपा इनेलो प्रत्याशी ने सुरक्षा के लिए हथियार ले रखे हैं। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में यह खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में सीएम ने दर्शाया है कि उसके पास 1 रिवाल्वर एक लाइसेंसी राइफल है। जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर हुड्डा के पास तो दो रिवॉल्वर गन इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल ने पास भी लाइसेंसी रिवॉल्वर हैं। वहीं, रोहतक शहर से कांग्रेस के विधायक बीबी बतरा के पास एक रिवॉल्वर है।

वकीलोंपर खेला बड़ी पार्टियों ने दांव : जिलेके चार विस क्षेत्र में बड़ी पार्टी कांग्रेस, भाजपा इनेलो ने कहीं कहीं वकीलों पर दाव खेला है। गढ़ी सांपला से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक शहर से भाजपा प्रत्याशी बीबी बतरा, महम से भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा कलानौर से इनेलो प्रत्याशी फकीरचंद ने एलएलबी कर रखी है।

इंजीनियरसे लेकर 12वीं पास भी : गढ़ीसांपला से इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल इंजीनियर, जबकि भाजपा धर्मबीर हुड्डा बीए पास हैं। वहीं रोहतक से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर 12वीं पास हैं। वहीं इनेलो के राज शर्मा एमए/बीएड हैं। महम हलके में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी बीए इनेलो प्रत्याशी महंत सतीश दास एमए/बीएड पास हैं।