पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत निगम रखेगा कस्टमर के फोन नंबर का रिकॉर्ड

विद्युत निगम रखेगा कस्टमर के फोन नंबर का रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपलाके करीब दो दर्जन गांव के 35 हजार उपभोक्ता के लिए विद्युत निगम की ओर से खुशखबरी। अब उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने उनकी समस्या के समाधान के लिए तुरंत संपर्क करने के लिए निगम उपभोक्ताओं के फोन नंबर रिकॉर्ड में रखेगा।

इस योजना से उपभोक्ता विद्युत निगम अधिकारी सीधे संपर्क में रहेंगे। आए दिन कहीं कहीं बिजली को लेकर विभाग के पास शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं विद्युत निगम कर्मचारियों में आपसी संपर्क समय पर नहीं होने से उनकी समस्या का समाधान होने में समय लग जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपने फोन नंबर विभाग को दर्ज कराने की योजना शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं में फोन से सीधा संर्पक रहने से उनकी समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा।

येकहते हैं अधिकारी

विभागके एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताअेां को ज्यादा से ज्यादा समय पर सुविधा मिले इसलिए अब विभाग सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपने रिकॉर्ड में रखेगा। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नंबर कार्यालय में दर्ज कराएं