- Hindi News
- ट्रैफिक नियमों की परीक्षा में बैठेंगे 19 हजार विद्यार्थी
ट्रैफिक नियमों की परीक्षा में बैठेंगे 19 हजार विद्यार्थी
ट्रैफिक नियमों की परीक्षा में बैठेंगे 19 हजार विद्यार्थी
भास्करन्यूज | सांपला
पुलिसविभाग यातायात नियमों के प्रति स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने की परीक्षा लेगा। जो विद्यार्थी ब्लाक स्तर पर विजेता होंगे उन्हें जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। विभाग द्वारा ली लाने वाली इस परीक्षा में सांपला ब्लाक के करीब 19हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। विभाग की तरफ से सभी स्कूलों में यातायात नियमों से संबंधित पुस्तक बांटी गई है। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस विभाग छात्रों को जागरूक करने की तैयारी में जुट गया है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक विद्यार्थी अधिकतर सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। नियमों का कम ज्ञान होने के कारण ये हादसे के शिकार होते हैं।
प्राइवेट को देने होंगे पैसे
इसपरीक्षा में 12हजार विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले होंगे जबकि सात हजार प्राइवेट स्कूल के। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधी पुस्तक फ्री दी जाएगी। जबकि प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों को पैसों में मिलेगी। इसमें तीसरी से पांचवीं कक्षा तक सात रुपए छठी से आठवीं तक नौ रुपए नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 12रुपए प्रति पुस्तक देने होंगे।
स्कूलशिक्षक लेंगे परीक्षा
ट्रैफिकइंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि दस दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा को स्कूल शिक्षक ही लेंगे। उन्हीं द्वारा परिणाम तैयार करना है। पहले तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को अगली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।