- Hindi News
- दुकानों तक नहीं पहुंची खाद, किसान परेशान
दुकानों तक नहीं पहुंची खाद, किसान परेशान
यूरियाखाद की कमी होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी सरकारी सोसाइटी की दुकानों पर खाद नहीं पहुंचा। जबकि कस्बे के दो तीन दुकानों पर खाद पहुंचा है लेकिन वे भी अपने पुराने ग्राहकों को दे रहे हैं। इलाके में किसानों द्वारा गेहूं की फसल में पहला पानी लगाया जा रहा है। फसल की उर्वरक शक्ति बढ़ाने के लिए खाद डालना बहुत जरूरी है, लेकिन किसानों को तो सरकारी दुकानों पर और ही प्राइवेट दुकानों पर खाद मिल रही है। सोमवार को दिनभर किसान खाद के लिए कभी सोसाइटी की तो कभी प्राइवेट दुकानदारों के पास चक्कर काटते रहे। किसानों का कहना है कि अगर पहले पानी पर खाद नहीं लगा तो फसल पर असर पड़ेगा। बताया गया कि कस्बे में दो तीन दुकानदारों के पास कुछ यूरिया खाद के बैग आए हुए हैं। लेकिन वह सभी किसानों को देकर पहचान वालों को ही देते हैं या फिर किसान को खाद के साथ अन्य जिंक दवा लेनी पड़ती है।