आजादी देशभक्तों की देन
सांपला। इलाकेमें युवा क्लब ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। गिझी , अटायल, पाकस्मा युवा क्लब परशुराम विकास समिति दतौड़ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अटायल में हवन यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व चेयरमैन संजय कुलताना ने शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और कहा कि हम आजादी में सांस ले रहे हैं ये उन शहीद भगत जैसे देश भक्तों की देन है। युवा शक्ति को उनको हमेशा याद रखना चाहिए और देश सेवा के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार राणा, संदीप राणा, पवन, सतीश कुमार, बलराम आदि मौजूद थे।