- Hindi News
- खो खो में हरियाणा ने तीसरे दौर में किया प्रवेश
खो-खो में हरियाणा ने तीसरे दौर में किया प्रवेश
खंडके गांव पटवापुर के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में चल रही नार्थ स्टेट खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा की लड़के और लड़कियों की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल की।
पुरुष वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश ने जम्मू कश्मीर, दिल्ली ने उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ ने पंजाब, राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को करारी शिकस्त दी। वहीं महिला वर्ग में दिल्ली ने हिमाचल को, उतरप्रदेश ने राजस्थान को हरियाणा ने चंडीगढ़ को तथा पंजाब ने जम्मू कश्मीर को हराया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। प्रतियोगिता में नार्थ जोन के 9 राज्यों की टीम भाग ले रही है।
खो-खो प्रतियोगिता में तीसरे दौर में प्रवेश के जद्दोजहद करते खिलाड़ी।