पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के हलके में कांग्रेस को झटका

मुख्यमंत्री के हलके में कांग्रेस को झटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीभूपेेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई में उस समय कांग्रेस को झटका लगा, जब सांपला नगर पालिका के 15 में से चेयरमैन वाइस चेयरमैन सहित 13 पार्षदों ने इनेलो का दामन थाम लिया। हालांकि पार्षद कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य नहीं रहे, लेकिन कांग्रेस के लिए समय-समय पर केवल वोट मांगते रहे, बल्कि चुनाव में ड्यूटी भी लगी। पार्षदों ने कहा कि विकास को लेकर जब सरकार प्रशासन ने नहीं सुनी तो उन्होंने इनेलो में शामिल होने का फैसला लिया। इनेलो में शामिल होने वालों में चेयरमैन सुधीर ओहल्याण, वाइस चेयरमैन प्रेम नारायण, पार्षद संजय शर्मा, राजेंद्र ठेकेदार, शिव कुमार, भूपेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। पांच महिला पार्षदों की जगह उनके पति शमशेर सिंह, योगेश कुमार, महाबीर सिंह, सुरेंद्र, ईश्वर सिंह ने इनेलो का चश्मा पहना। नगरपालिका की दो महिला पार्षद गुणवंती सरोज ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रहने की बात कही है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर फंसा पेंच नहीं सुलझा सकी। शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की चार घंटे चली बैठक में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। अब पार्टी सोमवार को बैठक के बाद अपनी लिस्ट जारी कर सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस में सबसे ज्यादा विवाद दागी विधायकों पर है। जिन विधायकों पर भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोप लगे हैं। पार्टी का एक खेमा ऐसे विधायकों को टिकट देने के पक्ष में नहीं है, बावजूद इसके कांग्रेस अभी तक विकल्प नहीं तलाश पाई है। वरिष्ठ नेता इनमें से कुछ विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट देने के पक्ष में हैं। लेकिन सीएम प्रदेशाध्यक्ष द्वारा विरोध जताने के बाद यह फैसला लेना आसान नहीं हो पा रहा है। 10 जनपथ पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। बैठक में सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पीसी चाको कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।