पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल दौड़ में पूजा अव्वल

साइकिल दौड़ में पूजा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग की तरफ से गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कई इवेंट कराए गए। विजेताओं को अतिथि स्नेहलता ने इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी खेल में रूचि लेनी भी है।

साइकिल रेस में अटायल की ज्योति ने सबसे तेज दौड़ा कर पहला स्थान पाया। दूसरे नंबर पर प्रीति तीसरा स्थान भैसरू खुर्द की प्रीति को मिला। आलू रेस में इस्माइला की मीना प्रथम रही, जबकि गढ़ी सांपला के मुकेश को दूसरा और इस्माइला के सुंदर को तीसरा स्थान मिला। मटकी रेस में कसरेंटी की कविता प्रथम, गांधरा की अनिता दूसरे सांपला की सुमन को तीसरे स्थान पर रही।