5 साल बाद मैदान बदला, ही प्रतिद्वंद्वी
रोहतककी विस सीट गढ़ी सांपला-किलोई, महम, रोहतक कलानौर पर पांच साल पहले चुनावी जंग में उतरने वाले खिलाड़ी 2014 में फिर आमने-सामने होंगे। क्योंकि कांग्रेस ने सूची जारी कर जिले के मौजूदा चारों विधायकों को ही मैदान में उतारा है। हालांकि गढ़ी सांपला में सीएम के सामने भाजपा के धर्मबीर हुड्डा होंगे, लेकिन इनेलो के सतीश नांदल एक बार फिर मुख्यमंत्री के सामने ताल ठोंक रहे हैं। वहीं रोहतक शहरी सीट पर भाजपा के मनीष ग्रोवर का फिर बीबी बतरा से मुकाबला होगा। महम से आनंद सिंह दांगी का मुकाबला शमशेर खरकड़ा से होगा। जबकि इनेलो ने महंत सतीश दास को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है।
कांग्रेसके लिए सीएम का गृह जिला अहम
कांग्रेसके लिए रोहतक की चारों सीटें काफी अहम हैं। 2009 में कांग्रेस सोनीपत शहरी सीट को छोड़कर सभी जीतने में कामयाब रही थी। इस बार हुड्डा सरकार को अपने 10 साल के विकास कार्यों के बल पर चुनाव की चुनौती को पार करना है। तीनों जिलों की सभी सीटें जीतना पार्टी के लिए बेहद जरूरी है।
बत्राकी टिकट नहीं काट पाए विरोधी
रोहतकशहर से व्यापारी नेता गुलशन डंग, पूर्व शहरी अध्यक्ष सतीश पंसारी मनमोहन गोयल ने टिकट के लिए दावा ठोका। गोयल जहां कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए, लेकिन वहां भी उन्हें टिकट नहीं मिली। वहीं गुलशन डंग ने समर्थकों की मीटिंग बुलाकर पार्टी पर दबाव बनाया था। वहीं, सतीश पंसारी ने भी दो दिन पहले कहा था कि वे निर्दलीय लड़ेंगे।
36नेता नहीं दे पाए खटक को चुनौती
कलानौरमें विधायक शकुंतला खटक की जगह टिकट लेने के लिए कांग्रेसियों में होड़ लगी थी। 36 नेता इसके लिए लाइन में थे, लेकिन खटक के आगे सब पटखनी खा गए। उनका मुकाबला भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि से होगा।
आनंद सिंह दांगी
शकुंतला खटक
भारत भूषण बतरा
भूपेंद्र िसंह हुड्डा
पार्टी प्रत्याशी
गढ़ीसांपला-किलोई
कांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डा
भाजपा धर्मबीर हुड्डा
इनेलो सतीश नांदल
रोहतकशहर
कांग्रेसभारत भूषण बतरा
भाजपा मनीष ग्रोवर
इनेलो राजकुमार शर्मा
महम
कांग्रेसआनंद सिंह दांगी
भाजपा शमशेर खरकड़ा
इनेलो महंत सतीश दास
कलानौर
कांग्रेसशकुंतला खटक
भाजपा रामअवतार वाल्मीकि
इनेलो फकीरचंद
कौन कहां से मैदान में