पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच बनने के लिए संभावित दावेदारों का संपर्क शुरू

सरपंच बनने के लिए संभावित दावेदारों का संपर्क शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत चुनाव कराने के लिए अभी तक सरकार ने अपना रूख स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आगामी छमाही से पहले संपन्न हो जाएंगे। चुनावों को लेकर एक तरफ प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं गांवों में सरगर्मियां भी शुरू हो गई हैं। 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव होने हैं, जिनकी प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम भी किया जा रहा है। 2014 में जनसंख्या को भागों में बांटकर हर वार्ड की जनसंख्या तय कर उसकी वार्ड बंदी की जाएगी। इसी वार्डबंदी के तहत ग्राम पंचायत चुनाव होंगे।

बड़ेगांवों में बढ़ सकते हैं वार्ड

वर्तामानकी वार्डबंदी दस साल पहले की जनगणना के आधार पर की गई थी। एक दशक में जनसंख्या का आंकड़ों मे काफी परिवर्तन हो गया है, लिहाजा नई जनगणना के आधार पर वार्डबंदी तय होनी है। इसका असर यह होगा कि या तो वार्डों में जनसंख्या बढ़ेगी या बड़े गांवों में वार्डों की संख्या। वहीं इलाके में अभी से गांव में सरपंच पद के दावेदारों की चहल पहल शुरु हो गई है।