- Hindi News
- 90 फीसदी काम पूरा, ट्रिपिंग से निजात जल्द
90 फीसदी काम पूरा, ट्रिपिंग से निजात जल्द
कस्बेके लोगों को जल्द ही बिजली ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। विद्युत निगम ने करोड़ों रुपए की लागत से पूरे कस्बे की अधिकांश लाइन पोल बदल दिए हैं, जबकि शेष काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
मंगलवार को अधीक्षक अभियंता वीएस मान ने मौका-मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
दसफीसदी काम बाकी
एसईमान ने बताया कि कस्बे में बिजली सुधार के लिए नई लाइन बिछाई जा रही है। एलटी लाइन बिछाई गई, वहीं लोहे के पोल की जगह 11 मीटर लंबाई के सीमेंटेड पोल लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
घरकी चारदीवारी में नहीं लगेंगे मीटर : बिजलीचोरी रोकने के लिए निगम ने शहरों की तर्ज पर गांवों में भी बिजली मीटर घरों से बाहर यानी कि पोल पर लगाने के निर्देश जाली किए हैं। सभी मीटरों को पोल पर बॉक्स बनाकर लगाने का काम जोरों पर है। इसके अलावा जो पुराने या डिफेक्डेट मीचर हैं, उनको भी एक माह में बदला जाएगा। एक्सईएन मुकेश चौहान ने कहा कि उपभोक्ता द्वारा अर्जी देने पर पर उसका मीटर बदल दिया जाएगा।
सांपला. मौकेका मुआयना करते वीएस मान।