- Hindi News
- कूड़ादान खाली करना भूल गई सांपाला नगरपालिका
कूड़ादान खाली करना भूल गई सांपाला नगरपालिका
नगरपालिकाद्वारा कस्बे को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जगह-जगह कूड़ादान तो रख दिए लेकिन उन्हें रखकर भूल गई। कूड़े दान कूड़े से भरे हुए है लेकिन उन्हें खाली नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों ने सड़कों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया है।
नगरपालिका ने घरों दुकानों का कचरा सड़क गलियों में फैले इस लिए सभी वार्ड सड़कों पर कूड़ादान रख दिए। कर्मचारियों की लापरवाही से पालिका के स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। लोगों का कहना है कि कर्मचारी भी सफाई करने के बाद कचरा रखे गए बॉक्सों में डाल देते हैं।
^गाड़ी खराब होने से कूड़ादान खाली नहीं हो पाए हैं। सोमवार को गाड़ी ठीक होकर आने की उम्मीद है। उसके बाद ही खाली कराए जाएंगें। इस में लोगों भी सहयोग दें। उधर कर्मचारियों को रिक्शा की मदद से कचरा बाहर डालने को कहा गया है। -सुधीरओल्हाण, चेयरमैन,नगर पालिका
सांपला. कचरेसे भरा बॉक्स।