पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर शनिवार सुबह 10 बजे

रोहतक से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर शनिवार सुबह 10 बजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>रोहतक से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर शनिवार सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, प्रदीप जैन, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, रामचेत तायल, प्रतिभा सुमन रमेश सहगल मौजूद रहेंगे।

आज ये भरेंग नामांकन

>वहींभाजपा के कलानौर विधानसभा से प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि भी शनिवार को सुबह 10 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं महम से भाजपा शमशेर खरकड़ा महम एसडीएम के पास नामांकन भरेंगे तो गढ़ी-सांपला किलोई हलके से प्रत्याशी धर्मवीर हुड्डा भी सहप्रभारी अनिल जैन के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

















> सुशील सैनी हजकां के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। 42 वर्षीय सुशील ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और ये उनका पहला चुनाव होगा। इससे पहले उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। सिर्फ समाजसेवा के कामों में लगे रहे हैं। ये सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन भरेंगे।

>अभी तक सबसे युवा नेता के तौर पर उभरे 27 वर्षीय सौरब फरमाणा ने हरियाणा जनचेतना पार्टी (वि) से टिकट हासिल किया है। महम क्षेत्र से सौरब कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग और एमबीए इन फाइनेंस एंड मार्केटिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। ये उनका पहला चुनाव है।