नहरी पानी को लेकर विवाद, अधेड़ की हत्या
{केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
भास्करन्यूज | सांपला
सांपलाक्षेत्र के गांव नौनंद में सोमवार शाम नहरी पानी को लेकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। पानी देने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
बलराम ने बताया कि सोमवार की शाम करीब दस बजे उनका नहरी पानी का वार था। उन्हें गेहूं की सिंचाई करनी थी। उनसे पहले पानी चलाने का नंबर साहब सिंह का था। उसका समय पूरा होने के बाद उसके पिता रामर| ने पानी बंद करने को कहा तो साहब उसके लड़के ने झगड़ा करना शुरू कर दिया और इसी बात पर मामला बढ़ गया।
बलराम का कहना है कि घटना के दौरान वह खेत में था। झगड़ा सुन कर वह मौके पर पहुंचा तो साहब सिंह, उसकी प|ी राजबाला पुत्र प्रवीन उसके पिता पर जेली-लाठी से हमला कर रहे थे। जब वह बीच बचाव करने लगा तो उन्होंने उस पर भी हमला बोल दिया। झगड़े में दोनों घायल हो गए। परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां 50 वर्षीय रामर| ने मंगलवार दोपहर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।