पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने किया सूरजकुंड मेले का भ्रमण

छात्राओं ने किया सूरजकुंड मेले का भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला | सरछोटूराम राजकीय कन्या कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे राष्ट्रीय मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण पर गई करीब 550 छात्राएं मेले में लगी सभी राज्यों की प्रदर्शनी से रूबरू हुईं छात्रा मोनिका, सविता, ममता, ज्योति, सोनी ने बताया कि इस भ्रमण में उन्हें पेंटिंग, मूर्तियों, खादी के कपड़े लकड़ी से तैयार वस्तुएं देखने को मिलीं। प्राचार्य अशोक खन्ना ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं को जानकारी देने के लिए कॉलेज स्टाफ भी साथ गया था।