सांपला | गांधरागांव में मंगलवार को दादा गरीब नाथ मंदिर के निर्माण पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव का चक्कर लगाती हुई वापिस मंदिर में पहुंची। महंत भैरो नाथ ने बताया कि 16 फरवरी को मूर्ति स्थापित की जाएगी ओर इस अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा।