- Hindi News
- कुलताना में नहरी पानी के लिए डीसी से गुहार
कुलताना में नहरी पानी के लिए डीसी से गुहार
कुलतानागांव के दर्जनों किसान गुरुवार को नहरी पानी को लेकर डीसी शेखर विद्यार्थी से मिले और आखरी टेल तक पानी पहुंचाने की गुहार लगाई। किसानों ने रोष जाहिर किया कि उनके गांव के दोनों तरफ माइनर तो लगती है लेकिन दूसरे गावों में अधिक पानी चोरी होने से अब तक आखरी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को जल्द हल कर लिया जाएगा।
शनिवार को सिंचाई विभाग ने फसलों की सिंचाई जलघरों को भरने के लिए सभी छोटी-बड़ी माइनरों में पानी छोड़ा था, लेकिन अब तक कुलताना के किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। डीसी से मिले किसान नवीन कुमार, दीपक, रविंद्र, संतकुमार, मंजीत, सोनू, बीर सिंह, सुनील, धर्मबीर, राजेश कुमार आदि ने बताया कि गांव के खेतों से बहराणा न्यू इस्माइला माइनर लगती है। कई किसान रबड़ के पाइप डालकर धड़ल्ले से पानी की चोरी कर रहे हैं। उनके एरिया में भूमिगत पानी खराब होने के कारण उनकी फसलें बरसात नहरी पानी पर ही निर्भर हैं। पानी मिलने के कारण उनकी गेहूं, सरसों चने की फसल प्रभावित हो रही है।
रोहतक. नहरीपानी के लिए डीसी से मिले कुलताना के किसान।