मनीषा को बेस्ट एथलीट का खिताब
सरछोटूराम राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई दो दिवसीय एथलीट में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि रोहतक कन्या कॉलेज की प्राचार्य लक्ष्मी दलाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनीषा को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। प्राचार्य अशोक खन्ना ने अतिथि को उपहार देकर सम्मानित किया। कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों की रिर्पोट पेश की।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में युवा शक्ति का बहुत बड़ा दायित्व है। पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि रोहतक में हुई बलात्कार की घटना निर्भया कांड से भी वीभत्स है। इस तरह की वारदातें बढ़ रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज का युवा नैतिक मूल्यों से भाग रहा है। भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए भी छात्राओं को प्रेरित किया।
ये रहा परिणाम
100मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम प्रीति द्वितीय रहीं। वहीं 200 मीटर रेस में भी मनीषा प्रथम प्रीति द्वितीय रहीं। 400 मीटर रेस में मनीषा प्रथम, सुमन द्वितीय, गीता तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर रेस में मनीषा प्रथम, सुमन द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो में मनीषा प्रथम, गोरी द्वितीय, जेवलिंग थ्रो में प्रीति प्रथम, प्रियंका द्वितीय, लंबी कूद में सुमन प्रथम सुदेश द्वितीय, नींबू रेस में मनीषा प्रथम, गीता द्वितीय, शॉट पुट में मनीषा प्रथम, प्रीति द्वितीय, स्लो साईकिल रेस में पूजा प्रथम सीमा द्वितीय रहीं। फास्ट सार्इकिल रेस में पूजा प्रथम, पारुल द्वितीय, बाधा दौड़ में गीता प्रथम प्रीति द्वितीय रहीं। स्टाफ की रेस में फल्क प्रथम रहीं। मंच संचालन सुनीता ने किया। इस मौके पर चंद्रशेखर जगजीत सिंह, रामनिवास, सुभाष, शालनी, सुमिति, प्रीति, सुदेश सहित पूरे स्टाफ ने सहयोग किया।
सांपला. विजेताखिलाड़ियों को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि लक्ष्मी दलाल साथ में प्राचार्य अशोक खन्ना।