पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरी रोड को पांच फीट ऊंचा उठाने से दुकान और मकान मालिकों में रोष

बेरी रोड को पांच फीट ऊंचा उठाने से दुकान और मकान मालिकों में रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला। कस्बेमें बेरी मार्ग को पांच फुट से अधिक उठाने से मार्ग किनारे मकानमालिकों दुकानदारों में विभाग के प्रति रोष है। अब घरों का पानी की निकासी दुकानें दो फुट नीचे दबने से उनका काम प्रभावित हो गया है। इसके चलते घरों दुकानों से बाहर अंदर आने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को अधिक ऊंचा उठाया जाए।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सांपला से डीघल तक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। विभाग द्वारा सांपला बाईपास से मेन बाजार में मोड़ तक अधिक ऊंचा उठाया जा रहा है। जिसकी वजह से मार्ग पर लगने वाले मकान दुकान कई फुट नीचे दब गए हैं।

सुरेश मलिक, सुरेंद्र खत्री, धारी, पींकी, इंद्र सिंह, राजबीर सिंह आदि का कहना है कि मार्ग से मकान दुकान तीन फुट ऊंचाई पर थी। अब मार्ग अधिक उठाने से बेरी रोड़ पर करीब 30दुकानों वाली मार्केट दो फुट नीचे हो रही हैं। इससे दुकानों में जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की अधिक ऊंचाई की जाए।