पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेजा

आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 फरवरी को नौनंद में पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गई थी जान

भास्करन्यूज | रोहतक

दोदिन पहले गांव नौनंद में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सांपला पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बुजुर्ग रामर| पर हमला खेत में झगड़े के दौरान हुआ था। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उस हथियार को तलाशने की कोशिश की, जिससे बुजुर्ग रामर| की हत्या की गई थी, लेिकन हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि कि 10 फरवरी को गांव नौनंद में पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग रामर| गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर रात करीब 11 बजे पीजीआई पहुंचे। यहां आपातकालीन विभाग में उपचार के दौरान ही घायल रामर| की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे बलराम की शिकायत पर पड़ोसी साहब सिंह, उसका बेटा प्रमेंद्र प|ी राजबाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा।