नशा छुड़ाने के लिए की मारपीट
नशा छुड़ाने के लिए की मारपीट
सांपला| कंसालाके एक नशा मुक्ती केंद्र के संचालक पर एक महिला ने नशा छुड़ाने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर संचालक राजबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहतक कैलाश कॉलोनी निवासी सरोज ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उसका बेटा शराब का आदी हो गया है।
बेटी की शराब छुड़वाने के लिए वह नौ सिंतबर को नशा मुक्ति केंद्र संचालक राजबीर निवासी कंसाला के पास छोड़ दिया है। नशा छुड़ाने के बदले प्रति महीने पांच हजार रुपए देने की बात हुई। दो दिन बाद वह बेटे से मिलने गई तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। बेटे को लेकर महिला किलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। संचालक इस तरह की मारपीट से इनकार कर रहे हैं।