पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोती से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

पोती से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोती से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

सांपला| खंडके एक गांव में नाबालिग पोती से दुष्कर्म करने के आरोपी दादा को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया। ज्ञात है 15 वर्षीय युवती को पीजीआई में पेट में दर्द के चलते दाखिल कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पता किया किशोरी छह माह से गर्भवती है। मामले की सूचना मिलने पर सांपला पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां पीड़िता ने बयान दिए कि छह माह पहले उसके दादा ने डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया था। डर के मारे वह चुप रही, क्योंकि उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।