पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले आउट की अफवाह फिर जमकर हुई नकल

पहले आउट की अफवाह फिर जमकर हुई नकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल नहीं रुक रही। शुक्रवार को 12वीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा थी। दोपहर में 12वीं का पेपर आउट की खबर फैली। नेट व्हॉट्स ऐप के जरिए पेपर एक दूसरे के पास पहुंच रहा था। इस बारे में जब सेंटर इंचार्ज से जब बात की तो उन्होंने बताया कि पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। लेकिन बोर्ड की तरफ से पेपर लीक होने का कोई संदेश नहीं आया। जब ढाई बजे परीक्षा शुरू हुई और मिलान किया तो वह गलत निकला। तब सेंटर संचालकों ने राहत की सांस ली। प्रशासन की सख्ती नाकाफी रही। परीक्षा केंद्रों पर नकल डालने वालों ने सख्ती के बावजूद कुछ लोग छत पर पहुंच गए और नकल फेंकते रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कई बाहरी लोगों से परेशान होकर कुछ विद्यार्थियों की सीट बदलनी पड़ी।

सांपला. 12वींकक्षा की साइंस विषय की परीक्षा में छत से नकल डालते युवक