करोड़पति मुख्यमंत्री भी हैं कर्जदार
सीएमभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को गढ़ी-सांपला-किलोई क्षेत्र से भरे नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए शपथपत्र में अपने कुल एक करोड़ 51 लाख 14 हजार 103 रुपए कीमत की चल अचल संपत्ति होने की घोषणा की है। वहीं उनकी प|ी आशा हुड्डा के पास एक करोड़ 94 लाख 48 हजार 181 रुपए कीमत की चल संपत्ति है। वहीं सीएम पर 15.20 लाख रुपए के कर्ज की देनदारी बकाया है।
सीएम के पास 4.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी प|ी 1.32 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। इस शपथपत्र के मुताबिक, सीएम के पास एक किलो 850 ग्राम सोना है जिसकी कीमत उन्होंने 50 लाख रुपए बताई है। उनके पास साढ़े नौ लाख रुपए कीमत की 25 किग्रा. चांदी है। उनकी प|ी के पास 82 लाख रुपए कीमत का 3300 ग्राम सोना और 3.80 लाख रुपए कीमत की 10 किग्रा चांदी है। उनके पास 50 लाख रुपए कीमत के पत्थर हैं। सीएम के पास 4.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी प|ी 1.32 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। सीएम के पास मॉडल टाउन रोहतक में दो दुकानें हैं जिनकी कीमत 25 लाख रुपए है। उनके मॉडल टाउन के 3600 वर्ग गज रिहायशी मकान की 70 लाख रुपए कीमत है। द्वारका, सेक्टर 5, दिल्ली में 1257 वर्ग गज का लेट है जिसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए है। गुड़गांव में उनके पास 25 लाख रुपए कीमत का एक और मकान उनके पास है। उनकी प|ी के पास 32 लाख रुपए कीमत की एक दुकान रोहतक के डी पार्क के पास है। दिल्ली के पूर्वी कैलाश एरिया में एक मकान में उनकी हिस्सेदारी है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए है। सीएम के पास उत्तराखंड की बाजपुर तहसील के बद्रीपुर इलाके में 45 लाख रुपए की, नंदपुर इलाके में 20 लाख रुपए की और रोहतक में 70 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि भी है। सीएम ने 6 लाख रुपए की और उनकी प|ी ने 2 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी ले रखी है।
दो होंडा सिटी कार के मालिक हैं बत्तरा
वहींरोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बत्तरा करोड़पति होने के साथ ही दो होंडा सिटी कारों के मालिक है। इनमें से एक कार की कीमत दस लाख रुपए और एक कार की कीमत सात लाख रुपए है। इसके अलावा बत्तरा के पास एक लाख रुपए की कीमत की एक रिवॉल्वर भी है। मनीमाजरा में एक फ्लैट, ज्वैलरी कलानौर क्षेत्र के गांवों में जमीन भी दिखाई गई है।
खटक के पास है एक ही कार
कलानौरसे प्रत्याशी शकुंतला खटक के पास 70 हजार रुपए