पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षकों ने चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

पर्यवेक्षकों ने चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। चुनावआयोग की ओर से गढ़ी सांपला-किलोई रोहतक विस क्षेत्रों के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डीएन गुप्ता महम कलानौर के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक मयूर महेश्वरी ने शनिवार को चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लघु सचिवालय में बनाए गए मतदाता सहायता केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने मतदाताओं की सुविधाओं के लिए लगाई गई टच स्क्रीन की जांच की।

दोनों पर्यवेक्षकों ने बाद में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बॉक्स के बाहर लगाए गए इंडैक्स के आधार पर ईवीएम निकलवा कर उनके नंबरों का भी मिलान किया। उन्होंने रोहतक क्षेत्र में पहली बार प्रयोग होने वाली वीवीपैट मशीन को भी बंद डिब्बों से निकलवाकर उनकी जांच की। उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल, डीआईजी सौरभ सिंह, सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविन्द्र, सहायक लाइजन अधिकारी अजय मेहता जगबीर सिंह तहसीलदार चुनाव जेसी मेहता उपस्थित रहे।