आधार कार्ड के लिए बुजुर्ग परेशान
सभीप्रकार की पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने की घोषणा के बाद से ब्लाक में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की मारामारी का माहौल हैं। खास कर बुजुर्गों को तो भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन की तरफ से आधार कार्ड बनाने की अच्छी व्यवस्था होने के कारण लोगों को धक के खाने पड़ रहे हैं। कभी बीडीपीओ कार्यालय में तो कभी कहीं।
उनको निराशा ही लौटना पड़ रहा है। यानी आधार कार्ड के लिए लोगों को दो से तीन दिन तक धक् के खाने पड़ रहे हैं। सरकार ने सही लोगों तक उनकी पेंशन पहुंच सकें इसके लिए आधार कार्ड लागू कर दिए है। इलाके के लोगों के लिए सांपला बीडीपीओ कार्यालय में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।
दो मशीन होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। इसमें सभी उम्र के लोग रहे हैं। ऐसे में महिलाएं बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार तो लोगों को भीड़ अधिक होने के कारण मायूस होकर वापिस घर लौटना पड़ता है।