महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य जांच
सांपला। प्रज्ञाहाई स्कूल में बुधवार को मानव अधिकारी दिवस पर रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 160 महिलाओं ने जांच कराई। जिसमें करीब 20 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. दिनेश गर्ग ने बताया कि इस कैंप में 15-45 वर्ष तक की महिलाओं को की जांच की गई। जिनमें से करीब 20 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया की कमी पाई गई। ऐसी महिलाओं को आयरन फोलिककेसिड की दवाईयां दी गई। इसके अलावा डॉ. ने महिलाओं को सुध खाना सर्दी में चना गुड खाने का सुझाव भी दिया।