बच्चों ने दी सड़क सुरक्षा की परीक्षा
सांपला। पुलिसविभाग ने बुधवार को विद्यार्थियों को यातायाता नियमों के बारे में जानकारी के लिए परीक्षा ली। ब्लाक के सरकारी गैर सरकारी 102 स्कूल में ये परीक्षा ली गई्र। परीक्षा में जो प्रशन पत्र छपवाए गए उनमें प्राइमरी मीडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग थे। सुबह दस से 11 बजे तक की इस परीक्षा में करीब 19 हजार विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। परीक्षा के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सुबह ही सभी स्कूलों में प्रशन पत्र पहुंच गए थे। अब स्कूल संचालक ही इसका परिणाम घोषित करेगें।