युवाओं में संस्कारों की कमी चिंतनीय
सांपला | पंडितनेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में रेडक्रास यूनिट द्वारा स्वास्थ्य एवं संस्कार विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश श्योराण ने मुख्यातिथि सीएमओ डॉ. शिवकुमार का परिचय दिया। डॉ. शिवकुमार ने रेडक्रास के स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं एवं उनके निदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी में संस्कारों की कमी बहुत ही चिंता का विषय है और इसी वजह से एड्स जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ती जा रही है। उन्होंने कैंसर, रैबीज, डेंगू, मलेरिया एनीमिया जैसी अन्य बीमारियों से भी अवगत कराया। बहुत सुंदर भजन भगवान तो बंदे, इंसान में मिलेगा से विद्यार्थियों को मनुष्य जीवन के बारे में बताया।