मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांपला |आदर्श सीनियरसेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यअतिथि एडीसी अमित खत्री ने बेटी बचाने के साथ पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्हें बचाने का संकल्प लेने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्य कुसुम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। निदेशक कृष्णलाल प्रधान धीरज कुमार ने स्कूल की तरफ से अतिथि को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार सुभाष जून, सुखमेंद्र खत्री, डाॅ. राजन आदर्श, मनीष कुमार, सुमित्रा देवी आदि लोग उपस्थित थे।