सर छोटूराम संग्रहालय में कुश्ती दंगल कल
सांपला। छोटूरामयुवा क्लब गढ़ी सांपला की तरफ से शुक्रवार को सर छोटूराम जयंती पर संग्रहालय परिसर में कुश्ती आयोजित होगी। राजकुमार ने बताया कि 39वें दंगल के मुख्यअतिथि पूर्व विधायक नरेश मलिक होंगे। पहली कुश्ती विजेता को एक लाख 11 हजार रुपए जबकि दूसरे स्थान की कुश्ती विजेता को 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।