रोहतक | दहेज की मांग पूरी होने पर कलानौर सांपला में ससुरालियों ने
विवाहिताओं से मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिताओं का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की धमकी हत्या की कोशिश भी की। पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलानौर में शिकायत दर्ज कराने वाली पटवापुर निवासी सीमा का कहना है कि उसकी शादी नूना माजरा निवासी विनोद के साथ हुई थी।
दहेज मिलने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। 3 सितंबर को पति ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सीमा के बयान के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर अटायल निवासी प्रीति ने पति सुनील सहित सास, ससुर ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।