पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईस्माईला के मोहित बने केसरी तो सांपला के संदीप जिला कुमार

ईस्माईला के मोहित बने केसरी तो सांपला के संदीप जिला कुमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटूरामस्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान जिला केसरी ईस्माईला के मोहित बने, जबकि सांपला के संदीप पहलवान को जिला कुमार के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर क्रमश : पिलाना के सतेंद्र बलियाना के रोहित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अखाड़ों में अभ्यास करने वाले पहलवानों की अंडर-16, 18 और सीनियर वर्ग में भी कुश्तियां करवाईं गईं थी।

समापन समारोह पर समाजसेवी कर्ण पहलवान, पटवापुर मुख्य अतिथि रहे। अनिल ठेकेदार खेड़ी महम, बिन्द्र पटवापुर, तगड़ पहलवान, रत्तन पहलवान, जीतू पहलवान, बबलू पहलवान, मनीष सुहाग, सतपाल भाली, ब्लाॅक सामिति मैम्बर सुनिल आर्य अमित सुनारियां भी उपस्थित रहे। कर्ण पहलवान ने विजेता उपविजेता पहलवानों को विभाग द्वारा दी गई राशि को दोगुना करते हुए नकद ईनाम राशि दी गई। इसके अतिरिक्त मैट पर विजेता पहलवानों को भार अनुसार 500/-रूपये प्रति पहलवान की दर से मैट पर ही नकद ईनाम राशि देकर प्रोत्साहन दिया। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा का आयोजन रणबीर सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक की देख-रेख में हुआ। इस दौरान प्रदीप गुलिया, अशोक ढाका रविन अहलावत मौजूद रहे।

>50 किग्रा विवेक मेहर सिंह अखाडा प्रथम, साहिल मेहर सिंह अखाडा द्वितीय

>54 किग्रा संजय मेहर सिंह अखाडा प्रथम, अक्षय महम द्वितीय

>58 किग्रा मनजीत चुलियाना प्रथम, गौरव शर्मा हसनगढ़ द्वितीय

>69 किग्रा अंकित चुलियाना प्रथम, मुकेश चुलियाना द्वितीय

>76 किग्रा अजय रामबीर अखाडा प्रथम, सोनू चुलियाना द्वितीय

>85 किग्रा प्रवीन चुलियाना प्रथम, अजय मेहर सिंह अखाडा द्वितीय

>42 किग्रा सचिन खिडवाली प्रथम, अमरजीत मोखरा द्वितीय

>46 किग्रा सुमित ईस्माईला प्रथम, विकास खिडवाली द्वितीय

>50 किग्रा शंकर हसनगढ़ प्रथम, सोनू चुलियाना द्वितीय

>54 किग्रा रोहित बोहर प्रथम, दीपक रामबीर अखाडा द्वितीय

>63 किग्रा विशाल मेहर सिंह अखाडा प्रथम, मनीष खिडवाली द्वितीय

>69 किग्रा कृष्ण चुलियाना प्रथम, लोकेश समचाना द्वितीय

>30 किग्रा मेंसागर चुलियाना प्रथम, मनीष किलोई द्वितीय

>32किग्रा विजयभालौठ प्रथम, अनुराग करौंथा द्वितीय

>34किग्रा यशचुलियाना प्रथम, अमित हुमांयूपुर द्वितीय

>36 किग्रा समीश मदीना प्रथम, दीपक हुमायूंपुर द्वितीय

>38 किग्रा सुरेन्द्र मेहर सिंह अखाडा प्रथम, कमल खिडवाली द्वितीय

>40 किग्रा रोहित भालौठ प्रथम, सावन भगवतीपुर द्वितीय

>42 किग्रा रोनक भगवतीपुर प्रथम, नितिश भालौठ द्वितीय

>45 किग्रा राहुल ससरौली प्रथम सागर, भगवतीपुर द्वितीय

>52 किग्रा सोनू मेहर सिंह अखाडा प्रथम, विक्की खिडवाली द्वितीय।

रोहतक. छोटूरामस्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अपना दमखम दिखाते हुए पहलवान।

रोहतक. कुश्तीमें रोहतक कुमार बनने के बाद गुरु का आशीर्वाद लेते हुए संदीप।

खबरें और भी हैं...