पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाने का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाने का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. महिलाएवं बाल विकास विभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से यूथ एजुकेशन सोसायटी नगूरा ने सांपला ब्लॉक के समचाना, मोरखेड़ी, हसनगढ़, कुलताना गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। इनमें कलाकारों ने अभिनय के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सरोज कुमारी ने कहा कि बेटी बचाने से लिंगानुपात के असंतुलन काे काबू पाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम संयोजिका किरण गिल ने लोगों को बेटी बचाने का संदेश देते हुए देश की बहादुर बेटियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंजीत दहिया, सत्यनारायण शर्मा, मा. मनफूल, मुकेश, रमेश, शीशन, सुरजन, रमेश सैनी, मुनेश देवी, नीलम, सुनीता देवी, रोशनी, शीला देवी, सुमित्रा, अनिता, मीना, मंजू, सोमवती, गीता, मीनाक्षी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...