सांपला | विद्युतनिगम की टीम ने अलग-अलग गांव में छापेमार अभियान चलाकर तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। जिन पर 63 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने भापड़ौदा, आसंडा, गांधरा में छापामार कर दिवान सिंह, देवेंद्र और राजेश को चोरी करते पकड़ा।