- Hindi News
- खाद डिपो धारकों के स्टाक रजिस्टर चेक किए
खाद डिपो धारकों के स्टाक रजिस्टर चेक किए
सनौली | यूरियाखाद के किल्लत से निपटने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसको लेकर कृषि अधिकारियों ने प्राइवेट खाद डिपो धारकों के स्टाक रजिस्टर चेक कर डिपाे में आए खाद का सही ढ़ग से किसानों को वितरण करने के लिए सख्त हिदायतें दी जा रही है।
बुधवार को कृषि विभाग के एसडी़ओ राजेश भारद्वाज ने गांव बापौली और सनौली क्षेत्र के गांवों में प्राइवेट खाद डिपाे धारकों पर औचक निरीक्षण किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खाद डिपो धारक किसानों को यूरिया खाद के साथ जबरन दवाइयां देने की शिकायत उन्हें मिली और खाद को यूपी की ओर भेजने का मामला पाया गया और उनके खाद लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद की किल्लत नहीं है। रबी के सीजन में किसान को जितने खाद की जरूरत होती है वे ले सकते है।