- Hindi News
- नौहरा ने नारायणा को हराकर जीता कबड्डी फाइनल
नौहरा ने नारायणा को हराकर जीता कबड्डी फाइनल
भास्कर न्यूज | थर्मल/ सनौली
गांवनौहरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेंं नौहरा की टीम ने नरायणा (दिल्ली) को हरा फाइनल जीता। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। नौहरा की टीम ने फाइनल में नरायणा को 20-15 से शिकस्त दी। इसमे सुधीर शर्मा को मैच का मुख्य खिलाड़ी का इनाम दिया गया।
इधर,गोयला खेड़ा जीता
गांवगोयला खेड़ा में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि के तौर पर समाजसेवी नीरज कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि गांव का असली खेल कबड्डी है। खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रतियोगिता गोयला खेड़ा प्रथम, गोयला खुर्द द्वितीय रही इस अवसर पर सुनील, रोहताश, सुरेश, नीटू, राहुल, विजय, मनीष, विकास, राजेंद्र, रोशन लाल, मौजूद रहे।