- Hindi News
- समालखा में 700 ने दी ट्रैफिक नियम परीक्षा
समालखा में 700 ने दी ट्रैफिक नियम परीक्षा
मतलौडा में 550 ने दी परीक्षा
अच्छा प्रदर्शन करने वाले लेंगे जिलास्तरीय स्पर्धा में हिस्सा
समालखा | बच्चोंमें ट्रैफिक नियमों की जागरूकता बढ़ाने को लेकर पुलिस सजग है। इसकी वजह से शनिवार को पुलिस शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भापरा रोड स्थित माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंडस्तरीय ट्रैफिक नियम जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें तीन दिन पहले स्कूल स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निजी सरकारी स्कूलों के करीब 700 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। थाना प्रभारी अमित कुमार परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।
अमित कुमार ने कहा कि हर साल देश में लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। जिनका मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना होता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाला आदमी केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है। स्कूल स्तर से ही बच्चों को ट्रैफिक नियमों की पूर्ण जानकारी हो। इसी मकसद से विभाग की ओर से ये प्रतियोगिता कराई गई है। इससे केवल विद्यार्थी जीवन से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि वो अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने में सहायक होंगे। थाना के मुताबिक परीक्षा में बच्चों से ट्रैफिक नियमों के बारे में प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि 700 विद्यार्थियों ने इस खंड स्तरीय परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 45 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जो आने वाले दिनों में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
मतलौडा में यातायात नियमों की परीक्षा देते विद्यार्थी।
सनौली. बापौलीके सरकारी स्कूल में यातायात नियमों की परीक्षा देते बच्चे।
मतलौडा | यातायातनियमों की जानकारी के अभाव में हर रोज हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए ब्लाॅकस्तरीय परीक्षा का आयोजन किया है। इस परीक्षा में वहीं विद्यार्थी बैठे,जो स्कूल स्तर पर तीन रोज पहले हुई परीक्षा में टॉप टेन सूची में शामिल थे। शनिवार को राजकीय स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 550 बच्चों ने परीक्षा दी। मतलौडा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लाॅकस्तर पर इस परीक्षा में अव्वल बच्चों की जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा।