- Hindi News
- गोचरान भूमि पर दंबगों ने ट्रैक्टर से की जुताई, सरपंच ने की शिकायत
गोचरान भूमि पर दंबगों ने ट्रैक्टर से की जुताई, सरपंच ने की शिकायत
सनौली |गोचरान भूमिपर दंबगों द्वारा ट्रैक्टर से जुताई करने से गांव में तनाव स्थिति है। पिछले एक महीने से गांव की गोचरान भूमि पर गेहूं आदि की बिजाई चल रही है। शनिवार को भी गांव के ही कई दबंग लोग ट्रैक्टरों से भूमि की जुताई कर गए। गांव संजौली में गोचरान की भूमि पर दंबगों ने जुताई की। इसकी शिकायत ग्राम सरपंच बिजेंद्र ने बीडीपीओ को दी और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा ने ग्राम पंचायत को अाश्वासन दिया कि गोचरान भूमि से कब्जे छुड़वाने के लिए पैमाइश कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कब्जे छुड़वाए जाएंगे। सरपंच बलिंद्र ने बताया कि उनके गांव में करीब 300 एकड़ के लगभग गोचरान भूमि पर गांव के दबंग लोग ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर गेहूं की बिजाई कर दिए हैं। इससे गांव में तनाव बढ़ गया है।