- Hindi News
- यमुना के पास गांवों में भी 10 ग्रामीणों को हुआ लकवा
यमुना के पास गांवों में भी 10 ग्रामीणों को हुआ लकवा
सनौली | यमुनानदी से सटे गांव गोयला खेड़ा, गोयला खुर्द, बापौली में भी लकवे का प्रकोप बना हुआ है पिछले एक सप्ताह में दस ग्रामीण इसकी चपेट में चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
येग्रामीण हुए लकवाग्रस्त :गोयला खेड़ा के राजेंद्र (26), सचिन (20), पाला (55) कटार सिंह, बापौली में जगदीश, सुरेश कंसल, हनीफ, फूलसिंह, देवी राम एक अन्य को लकवा हो गया है। वहीं ओमा की लकवा होने से 15 दिन पहले मौत हो चुकी है। बापौली पीएचसी के डॉ. सुदेशपाल का कहना है कि इस बारे में हमें जानकारी नहीं मिली है। गांव में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजकर मरीजों की जांच की जाएगी।