पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमांशी ने दिया सबसे अच्छा भाषण

हिमांशी ने दिया सबसे अच्छा भाषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | नेहरूयुवा केंद्र भारत सरकार, ग्राम सुधार युवा मंडल एवं सद्‌भावना युवती मंडल की ओर से नेहरू कम्प्यूटर सेंटर पर हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण में हिमांशी प्रथम, कोमल द्वितीय, नीतू तृतीय रहीे।

मुख्यअतिथि समाजसेवी सद्‌भावना युवती मंडल की अध्यक्षा पुष्पा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जन समुदाय के भाव और विचार उसकी भाषा में व्यक्त होते हैं। भावों और विचारों से ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इस अवसर पर केंद्र के प्रवक्ता रामस्वरूप चौधरी, रमेश त्यागी, सुधीर, अभिनव, जगेश , अभिषेक, रेखा, प्रियंका, संगीता, दीपा, सोनिया मौजूद रहे।