पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड पर मिला किसान का शव

रोड पर मिला किसान का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सनौली/बापौली

गांवगढ़ी भलौर निवासी 40 वर्षीय किसान मुकेश का शव गुरुवार सुबह गांव गोयला को जाने वाली सड़क पर मिला। पुलिस मौत के मामले को सड़क हादसा मान रही है, जबकि उसके भाई राजबीर का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं घटनास्थल के नजदीकी निवासी गांव गोयला के सरपंच बलिन्द्र ने पुलिस को जानकारी दी है कि बुधवार रात करीब एक बजे उन्हें शोर सुनाई दिया था।

सूचना मिलने पर बापौली थाना प्रभारी गौरीदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को बुलाया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सड़क पर मिला टूटा मडगार्ड

मुकेशके शव के पास से पुलिस को मोटरसाइकिल का टूटा हुआ मडगार्ड

मिला है। उनका मानना है कि रात को मुकेश किसी वाहन की चपेट में आया होगा। इससे उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। वहीं मृतक के भाई राजबीर ने बताया कि मुकेश बुधवार देर शाम आठ बजे गांव में कबड्डी का खेल देख रहा था, इसके बाद से वह लापता हो गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि वह रात भर घर आया हो। उसके दो बच्चे हैं बड़ी बेटी निधि 10 वीं कक्षा में पढ़ती है और छोटा बेटा गौरव 8वीं कक्षा में है। उसकी प|ी की 7 वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

सनौली. शवमिलने के बाद जांच करते डीएसपी समालखा राजेंद्र सिंह, बापौली पुलिस।