काम की मांग को मजदूरों का प्रदर्शन
सनौली | मनरेगाके तहत छह महीने से काम मिलने पर गांव गोयला खुर्द के मजदूरों ने गुरुवार को बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धर्मसिंह, ओमपाल, संदीप, सुभाष, दिनेश, नरेश, सुनहरी ने कहा कि काम ने मिलने से हमें आर्थिक परेशानी हो रही है। इस बारे में बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा का कहना है कि जल्द ही मनरेगा के तहत लोगों को काम दिलाया जाएगा।