- Hindi News
- पानी की सप्लाई गंदी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
पानी की सप्लाई गंदी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
बापौली | बापौलीके मेन बस अड्डे पर सनौली मोड के पास पाइप लाइन लीक होने से परेशान होकर दुकानदारों ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान होने पर मेन बस अड्डे पर धरना देने और बापौली-सनौली रोड जाम करने की चेतावनी दी। दुकानदार ग्रामीण दिनेश, जोगिंद्र, सुनील शर्मा, अशोक, नरेश, विकास, कृष्ण रावल, सुदेश ने बताया कि सनौली मोड पर संजय पार्क की दुकानों के पास करीब दो माह से पीने के पानी की पाइप लाइन लीक है, जिससे सप्लाई में गंदा पानी रहा है। सरपंच नीलम देवी और जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत करा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुअा। उन्होंने कहा कि अगर विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर समाधान नहीं किया तो वे मेन बस अड्डे पर धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही बापौली-सनौली रोड पर भी जाम लगाने से पीछे नहीं हटेंगे और इसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी
बापौली. जनस्वास्थ्यविभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण।